छिंदवाड़ा में मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदान करने की दिलाई गई शपथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
छिंदवाड़ा में मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदान करने की दिलाई गई शपथ

छिन्दवाड़ा-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शीलेन्द्र सिंह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में नगरपालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की दृष्टि से आज गांधी गंज छिंदवाड़ा स्थित दीनदयाल रसोई में मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदान करने की शपथ दिलाई गई और मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की गई। इस अवसर पर नगर पालिक निगम छिन्दवाड़ा के आयुक्त श्री सी.पी.राय, सहायक यंत्री श्री विवेक चौहान, श्री उमेश पयासी, डॉ.सेवंती पटेल इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष, श्री आशुतोष डागा, सुश्री मंजू जकोटिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।               

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default