किरनापुर : बालाघाट
किरनापुर थाना अंतर्गत पुलिस चाैकी रजेगांव में पदस्थ ग्लेडविन छत्रिया पदोन्नत होकर सहायक उपनिरीक्षक बन गए हैं। इस मौके पर चौकी प्रभारी प्रमोद कश्यप ने उन्हें बैच लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही कहा कि शासन के द्वारा ग्लेडविन छत्रिया को पदोन्नति मिली है, इसके लिए वे बधाई के पात्र है। ग्लेडविन छत्रिया जब से रजेगांव पुलिस चौकी में पदस्थ हुए है, देखने में आया कि कार्य ईमानदारी से करते आ रहे है। यही कारण है कि उन्हें सरकार से पदोन्नति दी है। वही पदोन्नत सहायक उपनिरीक्षक ग्लेडविन छत्रिया द्वारा बताया गया आगे भी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करते रहेंगे। रजेगांव पुलिस चौकी मप्र के बालाघाट जिले के अंतिम बार्डर पर है। जो महाराष्ट्र राज्य सीमा को जोड़ती है। इसलिए यहां पर हमेशा पुलिस को अलर्ट रहना पड़ता है। और यहां पदस्थ ग्लेडविन छत्रिया को उनके कार्यों को देखते हुए पदोन्नत किया गया है, यह पुलिस विभाग में गौरव की बात है। इस अवसर पर कैलाश मेश्राम, आरक्षक नरेंद्र पटले, आरक्षक सवंद राहंगडाले, सुदीप झा, अमन राऊत पत्रकार उपस्थित रहे।

