सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों को हो रही

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों को हो रही
सड़क कीचड़ में तब्दील, ग्रामीणों को हो रही
 घोड़ावाड़ी =जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत करमोहोनी बँधी के बड़ी बँधी गांव की सड़क को देख कर इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार सिर्फ विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत सरकार के विकास के दावे को खोखला साबित कर रही गांव कि ओर जाने वाली सड़क की हालत दयनीय है। वर्षा के बाद इसकी स्थिति और भी बदतर हो गई है। इस पथ से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में यह सड़क कीचड़ से सनी हुई है।बारिश के सीजन में अंचल की सड़कें बदहाल हो गई हैं। कच्ची सड़क होने के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई है, जिसमें चलने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं।ग्राम पंचायत करमोहोनी बँधी के मुख्य मार्ग कच्चा रोड होने के कारण रास्ते की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। जहां ग्रामीण कई बार सड़क निर्माण के लिए मांग कर चुके हैं इसके बाद भी सड़क निर्माण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। वहीं कीचड़ होने की वजह से आवाजाही में हो रही परेशानी को लेकर लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि करमोहोनी बँधी मुख्य मार्ग में बरसात की शुरुआत होते ही कीचड़ की समस्या बनी रहती है। कीचड़ की वजह से आए दिन कोई ना कोई दोपहिया वाहन चालक व पैदल आने जाने वाले राहगीर फिसल कर गिरते रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत की समस्या की तरफ ध्यान नहीं है और न ही प्रशासन ध्यान दे रहा है। गांव में हर साल यही कीचड़ की समस्या रहती है। गांव की मुख्य सड़क पर कीचड़ होने से ग्रामीण बेहद परेशान रहते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default