पहली पायरी में गांव चलो अभियान के तहत हुई सफाई,चौपाल का आयोजन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
पहली पायरी में गांव चलो अभियान के तहत हुई सफाई,चौपाल का आयोजन
हितग्रहियों से किया संवाद,भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धि
✍️जुन्नरदेव से मुकेश बरखाने संवाददाता
जुन्नारदेव - शिव नगरी के नाम प्रसिद्ध जुन्नारदेव विशाला पहली पायरी में भाजपा नगर मंडल के नेताओं ने गांव चलो अभियान के तहत झाड़ू लगा, साफ सफाई की ओर कचरा उठाया। प्रदेश भाजपा संगठन की मंशा के अनुसार स्वच्छता अभियान के तहत हर गांव शहर पर साफ सफाई की जा रही है। उसी के तहत आज देव स्थान पहली पायरी जुन्नारदेव विशाला में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और भाजपा ने अपने हाथों पर झाड़ू उठाकर साफ सफाई की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव में चौपाल लगाकर गांव की समस्याओंओ को सुना एवं उसका निराकरण किया। ग्राम में भाजपा नेताओं ने केंद्र ओर राज्य सरकार के हितग्राहियों से संवाद किया और सरकार की उपलब्धि गिनाई।  इस कार्यक्रम में नगर मंडल जुन्नारदेव के अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, भाजपा नेत्री सपना पाल, बूथ अध्यक्ष महेश पाल, नपा सभापति राजेंद्र सूर्यवंशी,भाजपा नेता शरद कुरोलिया, दीपेश जैन, विशेष चौरसिया,कपिल शुक्ला,जितेंद्र सूर्यवंशी, ज्योति साहू,बबीता सिंगनेकर,आशीष जावरे ,मुकेश पवार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default