संभागायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभागीय समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

संभागायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभागीय समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

संभागायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संभागीय समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

सच की आंखे न्युज।संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने आज वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के माध्‍यम से संभाग के सभी कलेक्‍टर्स से शासन के कार्यक्रमों एवं प्राथमिकता अभियानों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये। 
जिसमें मुख्‍य रूप से विकसित कृषि संकल्‍प अभियान, राजस्‍व न्‍यायालय में लंबित प्रकरणों के निराकरण, सीएम हेल्‍प लाईन तथा गंगा जल संवर्धन अभियान मुख्‍य रूप से शामिल थे। संभागायुक्‍त श्री धनंजय सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार विकसित कृषि संकल्‍प अभियान का संचालन ख़रीफ़ पूर्व दिनांक 29 मई से 12 जून तक किया जाना है। अभियान के अंतर्गत केंद्रीय योजनाओं एवं राज्य शासन की योजनाओं, नवीन एवं उन्नत कृषि तकनीकों, कृषकों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की जानकारी कृषकों को दी जानी है। इस हेतु सभी जिलों में टीमों का गठन कर दिया गया है। गठित टीम प्रतिदिन 2 से 3 ग्राम पंचायतों में अभियान का संचालन करें। कलेक्टरों द्वारा कृषि एवं संबद्ध विभागों के माध्यम से अभियान की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।
 राजस्‍व न्‍यायालय में लंबित प्रकरणों के संबंध में आयुक्त द्वारा समीक्षा की गई। कम प्रगति वाले राजस्‍व न्‍यायालयों के अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिए। 
इसी प्रकार सीएम हेल्‍पलाईन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा पर उन्‍होंने कहा कि प्रकरणों को समय सीमा में निराकृत करना सुनिश्चित किया जाये। गंगा जल संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्‍होंने सभी कलेक्‍टर्स से कहा कि यह एक महत्‍वपूर्ण अभियान है, अत: इस दिशा में प्रभावी कार्य करना सुनिश्चित किया जाये। 
इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) , वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त दावे आपत्तियों के निराकरण के संबंध में भी निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ