भाजपा मंडल अध्यक्ष की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित पायल पंडोले के परिवार ने माना सांसद का आभार।
जुन्नारदेव - जिले के सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से जुन्नारदेव निवासी पायल पंडोले की नन्ही बिटिया के इलाज के लिए 50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिससे इस नन्ही परी के बेहतर इलाज का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा मण्डल अध्यक्ष विवेक चन्द्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जुन्नारदेव नगर मंडल के अंतर्गत आने वाले शहर के वार्ड क्रमांक 13 की निवासी पायल पंडोले पिता प्रकाश पंडोले की नन्ही बिटिया जिसका वर्तमान में रेनबो चिल्डर्सन हॉस्पिटल भोपाल में इलाज चल रहा के इलाज हेतु जिले के सांसद बंटी विवेक साहू की पत्र लिखकर परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करने का निवेदन किया था। जिले के सांसद बंटी विवेक साहू ने परिवार के प्रति संवेदना दिखाते हुए नन्ही बिटिया के इलाज के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी स्वेच्छानुदान निधि से सहायता उपलब्ध करते हुए 50 हजार की सहायता राशि स्वीकृत कराई है। राशि स्वीकृत होने पर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी और पंडोले परिवार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं राशि की स्वीकृति दिलाने के लिए जिले के सांसद बंटी विवेक साहू का आभार माना है।

