होली रंग पंचमी ईद रमजान को देखते हुए शांति समिति की बैठक संपन्न
भाईचारा और शिष्टाचार से मनाएं त्यौहार,,, तहसीलदार कीर्ति डेहरिया
रंगों का पर्व होली रमजान के पवित्र माह को देखते हुए मनाईजाय,,, थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर
आठनेर। आज 25 फरवरी 2026 दिन बुधवार को 3:00 बजे थाना परिसर के कंपाउंड में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी बैठक में तहसीलदार श्रीमती कीर्ति डेहरिया थाना प्रभारी श्री विजय सिंह जी ठाकुर एस,आई, श्री ठाकरे जी नगर परिषद के राजस्व अधिकारी श्री फैज की विशेष उपस्थिति में शांति समिति की बैठक आहूत की गई थी इस बैठक में आगामी त्यौहारों को देखते हुए सभी त्योहार भाईचारा शिष्टाचार एवं पवित्र माह रमजान को ध्यान में रखते हुए मनाने का आग्रह सभी अधिकारियों द्वारा आम जनमानस से किया गया एवं किसी भी त्यौहार में कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए आज यह शांति समिति की बैठक आयोजित कर नगर वासियों से और क्षेत्रवासियों से थाना प्रभारी विजय सिंह ठाकुर ने सहयोग की अपील की है उन्होंने कहा कि सभी लोग आठनेर नगर सहित क्षेत्र के मांडवी सातनेर हिडली पुसली धनोरा जितने भी क्षेत्र में बड़े कसबे गांव है सभी लोग भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए एवं भाईचारा और एकता का संदेश दे बैठक में *भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक प्रतिनिधि श्री मनोज जगताप जी भाजपा के मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राणे जी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज जी राठौर ,भाजपा ग्रामीण महामंत्री डॉक्टर गाडेकर कोयलारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश जी अवस्थी , प्रवीण गोलू चाढोकार, पूर्व उपाध्यक्ष मारुति महाले, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश आजाद ,अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शेख वसीम, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमराव वागद्वे, नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनय जीतपुरे , फाल्गुन बाजार के ठेकेदार श्री वर्मा जी ,अल्पसंख्यक समाज के वहीद पठान ,आरिफ भाई ,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष आशाराम जीतपुरे, पार्षद अजय पोटफोडे, श्री सूर्यवंशी जी ,पार्षद उमेश बारस्कर ,पार्षद फारूक काजी रियाज काजी ,पंकज सोनी* सहित जनप्रतिनिधि क्षेत्र से आए हुए जनमानस इस शांति समिति की बैठक में उपस्थित हुए और सभी ने पुलिस को पूर्ण रूप से सहयोग करने पर अपनी सहमति जताई।
0 Comments