ग्रामीण युवाओं को मिल रहा रोजगार, DKP इंस्टीट्यूट के वार्षिक उत्सव में 545 से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट सराहा गया

ग्रामीण युवाओं को मिल रहा रोजगार, DKP इंस्टीट्यूट के वार्षिक उत्सव में 545 से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट सराहा गया

ग्रामीण युवाओं को मिल रहा रोजगार, DKP इंस्टीट्यूट के वार्षिक उत्सव में 545 से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट सराहा गया  छिंदवाड़ा। जिले के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्यरत डिजाइन नॉलेज पॉइंट (DKP) इंस्टीट्यूट का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत एवं विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।  समारोह में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के एचओडी एवं छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी के कॉमर्स संकाय के डीन डॉ. अनिल जैन, डॉ. पी.एन. सनेसर, गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य अश्मिता मुंजे सहित संस्थान के डायरेक्टर दौलत पटेल और विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।  इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए।  संस्थान के डायरेक्टर दौलत पटेल ने बताया कि DKP पिछले सात वर्षों से जिले के सभी विकासखंडों के ग्रामीण विद्यार्थियों को हेल्थ केयर एवं आईटी सेक्टर में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। सत्र 2025-26 में 600 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन किया गया, जिनमें से 545 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट दिलाया गया है।  उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी रोजगार एवं स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करती रहेगी। ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के आधार पर प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना भी जारी रहेगी।  कार्यक्रम में DKP टीम और आमंत्रित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संस्था के प्रयासों की सराहना की।

छिंदवाड़ा। जिले के ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्यरत का सातवां वार्षिक उत्सव समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा जगत एवं विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के एचओडी एवं के कॉमर्स संकाय के डीन डॉ. अनिल जैन, डॉ. पी.एन. सनेसर, गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्य अश्मिता मुंजे सहित संस्थान के डायरेक्टर दौलत पटेल और विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के एचआर मैनेजर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान किए गए।

संस्थान के डायरेक्टर दौलत पटेल ने बताया कि DKP पिछले सात वर्षों से जिले के सभी विकासखंडों के ग्रामीण विद्यार्थियों को हेल्थ केयर एवं आईटी सेक्टर में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। सत्र 2025-26 में 600 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन किया गया, जिनमें से 545 से अधिक विद्यार्थियों को विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट दिलाया गया है।

उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी रोजगार एवं स्वरोजगार उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करती रहेगी। ओबीसी, एससी एवं एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के आधार पर प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना भी जारी रहेगी।

कार्यक्रम में DKP टीम और आमंत्रित अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा संस्था के प्रयासों की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments