बंद WCL खदानों में अवैध उत्खनन पर संयुक्त छापा, 50 बोरी कोयला जब्त – एक आरोपी गिरफ्तार

बंद WCL खदानों में अवैध उत्खनन पर संयुक्त छापा, 50 बोरी कोयला जब्त – एक आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र अंतर्गत पालाचौरई–अंबाडा स्थित बंद पड़ी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) खदानों में अवैध कोयला उत्खनन की सूचना पर प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 50 बोरी कोयला और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान फैजाब हसन अंसारी (30) निवासी धाऊ मोहल्ला, अंबाडा थाना जुन्नारदेव के रूप में हुई है। संयुक्त टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से एकत्रित कोयला जब्त किया और आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
कार्रवाई में नायब तहसीलदार मोहित बोरकर, अंबाडा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय सोनवानी, पटवारी विजय कुमार धुर्वे तथा WCL के हेड सिक्योरिटी गार्ड गणेश खातरकर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।
राजस्व विभाग द्वारा कोयले की विधिवत जब्ती कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बंद खदानों में किसी भी प्रकार का उत्खनन पूर्णतः अवैध है और इस पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर बंद खदानों से कोयला निकालने का प्रयास न करें। बंद खदानों में जमीन धंसने, जहरीली गैस रिसाव और अचानक दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। नागरिक अपने बच्चों और मवेशियों को भी इन क्षेत्रों से दूर रखें।
अधिकारियों ने कहा है कि अवैध उत्खनन के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनसहयोग अपेक्षित 

Post a Comment

0 Comments