वन खण्ड मोरकंड में मुरूम खनन के संकेत, जंगल के अंदर तक बना दिया रास्ता



वन खण्ड मोरकंड में मुरूम खनन के संकेत, जंगल के अंदर तक बना दिया रास्ता
जुन्नारदेव।
जुन्नारदेव वन क्षेत्र अंतर्गत वन खण्ड मोरकंड कक्ष क्रमांक P-4650 (GPS बीट) में मुरूम खनन और वन भूमि में रास्ता बनाए जाने का मामला सामने आया है। मौके से प्राप्त फोटो में वन विभाग का चिन्हित पत्थर (म.न. 29 वन खण्ड मोरकंड) स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जिसके आसपास खुदाई और मिट्टी-मुरूम निकासी के निशान भी दिखाई दे रहे हैं।

फोटो में यह भी देखा जा सकता है कि जंगल के अंदर से मुरूम निकालने के लिए वाहन आने-जाने का रास्ता बना लिया गया है। जमीन कटाव वाली दिखाई दे रही है तथा पत्थर और मुरूम हटाकर मार्ग तैयार किया गया है, जिससे यह प्रतीत होता है कि यहां से नियमित रूप से मुरूम निकाला जा रहा है।

वन भूमि में बिना अनुमति खुदाई और सड़क निर्माण गंभीर मामला माना जाता है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि यह कार्य विभाग की अनुमति से हो रहा है या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी अथवा मिलीभगत से वन भूमि से मुरूम निकाला जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। यदि बिना अनुमति खनन पाया जाता है तो संबंधित लोगों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ