परियोजना हर्रई के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित पोषण क्लिनिक में सेम मैम बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


सच की आंखें

छिन्दवाड़ा/ 30 अप्रैल 2026/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में आज महिला एवं बाल विकास परियोजना हर्रई के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सेम मैम बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य जांच में बच्चों का वजन, लंबाई ऊंचाई, हीमोग्लोबिन, कोई बीमारी होने पर डॉक्टर द्वारा एनरसी तत्काल रिफरल किया गया। सेम बच्चों को डॉक्टर के द्वारा एमाक्सिलीन, एल्बेंडाजोल, मल्टीविटामिन, आयरन सीरप उपलब्ध कराई गई। महिला बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से पोषण क्लिनिक सभी जगह आयोजित किया गया, जिसमें विभाग की समस्त पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका व स्वास्थ्य विभाग से सीएचओ, एएनएम, आशा कार्यकर्ता द्वारा सभी जगह पोषण क्लिनिक का सफल आयोजन किया गया।  

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default