सिरगोरा सहकारी समिति के चुनाव हेतु सदस्यता सूची अंतिम करने रजिस्ट्रीकरण व अपीलीय अधिकारी नियुक्त1 सितंबर से शुरू होगी सदस्यता सूची प्रकाशन की प्रक्रिया, 28 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सिरगोरा सहकारी समिति के चुनाव हेतु सदस्यता सूची अंतिम करने रजिस्ट्रीकरण व अपीलीय अधिकारी नियुक्त

1 सितंबर से शुरू होगी सदस्यता सूची प्रकाशन की प्रक्रिया, 28 सितंबर तक चलेगा कार्यक्रम

छिंदवाड़ा । म.प्र. राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी भोपाल श्री संजय गुप्ता द्वारा म.प्र. सहकारी सोसायटी नियम, 1962 के प्रावधानों के अंतर्गत नवदुर्गे महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित, सिरगोरा जिला छिंदवाड़ा के संचालक मंडल के निर्वाचन के लिए सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने हेतु रजिस्ट्रीकरण एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक जिला छिंदवाड़ा श्री पी.के. नासेरी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध प्राप्त अपीलों की सुनवाई एवं निर्धारित अवधि में निराकरण के लिए उप आयुक्त सहकारिता, जिला छिंदवाड़ा को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 1 सितंबर 2026 को सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। सूची पर 9 सितंबर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद 10 सितंबर को अंतिम सदस्यता सूची प्रकाशित की जाएगी।

रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध 11 से 16 सितंबर 2026 तक अपील प्रस्तुत की जा सकेगी। अपीलीय अधिकारी द्वारा प्राप्त अपीलों का निराकरण 23 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि 28 सितंबर 2026 तक अंतिम सूची राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी को प्रस्तुत की जाएगी।

निर्वाचन प्राधिकारी ने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान स्थानीय अवकाश घोषित होने की स्थिति में भी निर्धारित कार्यक्रम यथावत जारी रखा जाए। साथ ही निर्वाचन संबंधी समस्त कार्यवाही की मोबाइल फोन के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default