गत वर्ष की तुलना में अब तक 152 मिमी से अधिक कम बारिश
छिन्दवाड़ा । जिले में इस वर्ष मानसून के दौरान अब तक 675.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि तक 827.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब तक 152 मिमी औसत वर्षा कम दर्ज हुई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार 30 अगस्त 2026 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 1.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान बिछुआ तहसील में 3.6 मिमी, जुन्नारदेव में 0.4 मिमी तथा चांद में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
तहसीलवार वर्षा की स्थिति
एक जून 2026 से 30 अगस्त तक छिंदवाड़ा तहसील में 392.2 मिमी, मोहखेड़ में 492.1 मिमी, तामिया में 824.2 मिमी, अमरवाड़ा में 632.6 मिमी, चौरई में 692.6 मिमी, हर्रई में 973.4 मिमी, बिछुआ में 555.1 मिमी, परासिया में 489.8 मिमी, जुन्नारदेव में 693.8 मिमी, चांद में 714.9 मिमी तथा उमरेठ में 845 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
