24 अगस्त को निकलेगी भव्य पालकी यात्रा, पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगे युवा साथी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
24 अगस्त को निकलेगी भव्य पालकी यात्रा, पारंपरिक पोशाक में नजर आएंगे युवा साथी

सिंगोड़ी। आगामी 24 अगस्त, सोमवार को सिंगोड़ी क्षेत्र में भव्य पालकी यात्रा का आयोजन श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ किया जाएगा। यात्रा को लेकर आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

पालकी यात्रा को विशेष, आकर्षक और अनुशासित स्वरूप देने के लिए इस वर्ष आयोजन समिति ने पारंपरिक पोशाक ‘धोती-बनियान’ का ड्रेस कोड निर्धारित किया है। समिति के सदस्य एवं युवा साथी यात्रा के दौरान इसी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। समिति ने क्षेत्र के सभी युवाओं से भी धोती-बनियान पहनकर पालकी यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है।

युवाओं के लिए विशेष व्यवस्था

युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धोती-बनियान कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है। इच्छुक श्रद्धालु एवं युवा साथी श्री जी पेट्रोल पंप के सामने स्थित जेंटलमैन हाउस, सिंगोड़ी से इसे प्राप्त कर सकते हैं।

वस्त्रों की उपलब्धता एवं अन्य जानकारी के लिए 74150 02775 एवं 62325 67335 पर संपर्क किया जा सकता है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पालकी यात्रा में शामिल होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default