छिंदवाड़ा। श्रावण मास 2026 के पावन अवसर एवं नागपंचमी के शुभ पर्व पर नागद्वारी, मां चित्रशाला माता गिरी, पचमढ़ी (नर्मदापुरम) की पावन धरा पर अवधूत चिंतन नागद्वारी सेवा मंडल लिंगा, क्षेत्र के ग्रामवासियों एवं शिवभक्तों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
मां चित्रशाला माता गिरी की पावन पहाड़ी पर आयोजित इस धार्मिक सेवा कार्यक्रम में छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने मां चित्रशाला माता जी की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं आरती की। इसके पश्चात दही-हांडी फोड़कर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सेवा, श्रद्धा और समर्पण से परिपूर्ण यह आयोजन सनातन धर्म की सेवा भावना, सामाजिक एकता और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक बना।
आयोजन समिति ने भंडारे को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी शिवभक्तों, ग्रामवासियों, सेवाभावी कार्यकर्ताओं एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। समिति ने कहा कि “सब शिव करते हैं, हम तो केवल निमित्त मात्र हैं।” यही भाव भक्तों को सेवा, समर्पण और भक्ति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
समिति ने श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं के लिए मां चित्रशाला माता जी से सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही नागद्वारी की पावन भूमि पर प्रतिवर्ष सेवा और सहयोग की भावना से आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में योगदान देने वाले सभी भक्तों का आत्मीय सम्मान एवं अभिनंदन किया।
आयोजन के दौरान मनोहर कराड़े, शलाल जगन्नाथ मदनकर, अरविंद डाहाके, जगदीश ठाकरे, चंद्रभान डोईफोड़े, संतोष चौरसिया, राजा विश्वकर्मा, सुधाकर डाहाके, तरुण कराड़े, शिवलाल भाऊ, गोलू दोड़के, शेषराव कहार, महेश बनवारी, सुखदेव साहू, राजू कराड़े, रमेश साहू, जगन्नाथ फरकारे, संजू अहिरवार, रविन्द्र पवार, गुड्डू प्रजापति, ओमकार साहू एवं सोनू सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
— सच की आंखें
