छिंदवाड़ा। नवेगांव पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सिमरिया सागर निवासी मधु विश्वकर्मा (55) ने थाना नवेगांव में शिकायत दर्ज कराई थी कि 3 अगस्त की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल घर की उसारी में खड़ी की थी। करीब आधे घंटे बाद लौटने पर मोटरसाइकिल गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना नवेगांव में अपराध क्रमांक 177/2026, धारा 305(1), 331(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी जुन्नारदेव सोनम पाटिल के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों की जानकारी जुटाई। इसी दौरान सूचना के आधार पर निमोटी के पास जंगल में दबिश देकर कमलेश विश्वकर्मा (25), निवासी ग्राम सोनपठार, थाना लावाघोघरी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP48 ZH 8512, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये है, बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नवेगांव उप निरीक्षक तरुण सिंह मरकाम, उप निरीक्षक लखनलाल सरयाम, आरक्षक रामकिशोर, रुमन सिंह, अरुण यादव, वीरसिंह तथा रक्षा समिति सदस्य कोमल यदुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
