लाड़ली बहना योजना की 39वीं किश्त जारीरक्षाबंधन के उपहार के रूप में बहनों को मिली 250-250 रुपये की अतिरिक्त राशिबालाघाट जिले की 3.45 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 58.76 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
लाड़ली बहना योजना की 39वीं किश्त जारी रक्षाबंधन के उपहार के रूप में बहनों को मिली 250-250 रुपये की अतिरिक्त राशि बालाघाट जिले की 3.45 लाख लाड़ली बहनों के खातों में पहुंची 58.76 करोड़ रुपये से अधिक की राशि
बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 19 अगस्त को मैहर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 39वीं किश्त सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी की। इस दौरान प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में कुल 2148 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई।

बालाघाट जिले की 3 लाख 45 हजार 367 लाड़ली बहनों के खातों में कुल 58 करोड़ 76 लाख 37 हजार 650 रुपये अंतरित किए गए। प्रत्येक पात्र महिला के खाते में 1750 रुपये की राशि जमा की गई, जिसमें नियमित 1500 रुपये के साथ रक्षाबंधन के उपहार के रूप में 250 रुपये की अतिरिक्त राशि शामिल है।

जिले की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन उपहार के रूप में कुल 8 करोड़ 63 लाख 41 हजार 750 रुपये की अतिरिक्त राशि प्राप्त हुई। जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में महिलाओं ने देखा। राशि खातों में पहुंचने पर लाड़ली बहनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।

विकासखंडवार लाभार्थी एवं अंतरित राशि

ग्रामीण क्षेत्रों में बैहर की 19,453 बहनों के खातों में 2 करोड़ 82 लाख 49 हजार 500 रुपये, बालाघाट की 37,394 बहनों को 5 करोड़ 42 लाख 24 हजार 700 रुपये, बिरसा की 26,972 बहनों को 3 करोड़ 94 लाख 25 हजार रुपये, कटंगी की 34,688 बहनों को 5 करोड़ 37 लाख 26 हजार रुपये, खैरलांजी की 31,302 बहनों को 4 करोड़ 56 लाख 91 हजार 500 रुपये, किरनापुर की 38,405 बहनों को 5 करोड़ 62 लाख 16 हजार 700 रुपये, लालबर्रा की 37,256 बहनों को 5 करोड़ 41 लाख 84 हजार रुपये, लांजी की 38,212 बहनों को 5 करोड़ 59 लाख 20 हजार 700 रुपये, परसवाड़ा की 22,154 बहनों को 3 करोड़ 20 लाख 70 हजार 800 रुपये तथा वारासिवनी की 32,933 बहनों के खातों में 4 करोड़ 78 लाख 16 हजार रुपये अंतरित किए गए।

नगरीय क्षेत्रों में भी पहुंची योजना की राशि

नगर पालिका बालाघाट की 8,816 बहनों को 1 करोड़ 26 लाख 90 हजार रुपये, नगर पालिका मलाजखंड की 5,826 बहनों को 83 लाख 56 हजार रुपये, नगर पालिका वारासिवनी की 3,756 बहनों को 53 लाख 94 हजार रुपये, नगर परिषद बैहर की 2,654 बहनों को 37 लाख 57 हजार 200 रुपये, नगर परिषद कटंगी की 2,412 बहनों को 34 लाख 98 हजार रुपये तथा नगर परिषद लांजी की 2,385 बहनों को 34 लाख 29 हजार 200 रुपये की राशि प्राप्त हुई।

जून 2023 से अब तक 1747 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता

जून 2023 में योजना के प्रारंभ होने से लेकर 19 अगस्त 2026 तक बालाघाट जिले की 3 लाख 45 हजार 367 से अधिक लाड़ली बहनों को 1747 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता प्राप्त हो चुकी है। योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सहित जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल विकास परियोजना के अधिकारी, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default