जिले में अब तक 596.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जिले में अब तक 596.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज

छिंदवाड़ा, 18 अगस्त 2026। जिले में इस वर्ष अब तक 596.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 697 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं 18 अगस्त को सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों में जिले में 3.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई।

अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार पिछले 24 घंटों में छिंदवाड़ा तहसील में 0.6 मिमी, तामिया में 3 मिमी, अमरवाड़ा में 9.2 मिमी, हर्रई में 13.8 मिमी, परासिया में 2.4 मिमी, जुन्नारदेव में 4 मिमी, चांद में 0.2 मिमी और उमरेठ में 3.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

एक जून से 18 अगस्त तक तहसीलवार वर्षा के आंकड़ों के अनुसार छिंदवाड़ा में 362.6 मिमी, मोहखेड़ में 450 मिमी, तामिया में 681.2 मिमी, अमरवाड़ा में 599.4 मिमी, चौरई में 675.8 मिमी, हर्रई में 779.2 मिमी, बिछुआ में 483.3 मिमी, परासिया में 449.6 मिमी, जुन्नारदेव में 610.4 मिमी, चांद में 645.9 मिमी तथा उमरेठ में 685.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default