ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर जबलपुर ने पूर्व सैनिकों के लिए संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर जबलपुर ने पूर्व सैनिकों के लिए संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया
छिंदवाड़ा, 18 अगस्त 2026। वर्ष 2026-27 के आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, छिंदवाड़ा में संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कर्नल कंचन सिकंदर के निर्देशन में ग्रेनेडियर्स रेजिमेंटल सेंटर, जबलपुर से दो प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों ने स्पर्श पोर्टल, पेंशन, सेवा संबंधी मामलों सहित विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से अधिकारियों को अवगत कराया।

कार्यक्रम में प्राप्त सभी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और उनका विधिवत अभिलेखीकरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त प्रकरणों को संबंधित एवं सक्षम स्तर पर भेजकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, वीर नारियां, विधवाएं एवं उनके आश्रित उपस्थित रहे। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default