उमरानाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ फड़ पर दबिश देकर 5 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
2,650 रुपये नकद, स्कूटी और चार मोटरसाइकिल सहित 4.22 लाख रुपये का मशरूका जब्त
छिंदवाड़ा। पुलिस चौकी उमरानाला ने अवैध जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ पर दबिश दी और 5 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 2,650 रुपये नकद सहित एक स्कूटी और चार मोटरसाइकिल जब्त की हैं। जब्त कुल मशरूका की कीमत करीब 4 लाख 22 हजार 650 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में डीएसपी श्री रामेश्वर चौबे एवं थाना प्रभारी मोहखेड़ श्री संजय भलावी के नेतृत्व में पुलिस चौकी उमरानाला प्रभारी उप निरीक्षक श्री राजेश साहू एवं पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को उमरानाला क्षेत्र में संचालित जुआ फड़ की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 5 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह मशरूका किया गया जब्त
पुलिस ने जुआ फड़ से 2,650 रुपये नकद, डिस्कवर मोटरसाइकिल क्रमांक MP28MZ9320, पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP28ZR6045, एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP28ZK0548, सीटी 100 मोटरसाइकिल क्रमांक MP28MZ2074 तथा बजाज कंपनी की काले रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में चौकी प्रभारी उमरानाला उप निरीक्षक श्री राजेश साहू, सहायक उप निरीक्षक श्री प्रमोद दीक्षित, प्रधान आरक्षक (चालक) 455 श्री राजेश बैस, आरक्षक 388 श्री राकेश कुमरे एवं आरक्षक 1083 श्री वीरू गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने बताया कि प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा मामले की अग्रिम विवेचना की जा रही है।
जारीकर्ता – पुलिस अधीक्षक कार्यालय, छिंदवाड़ा (म.प्र.)
