गणित को खेल-खेल में रोचक और आसान बनाया जा सकता है : मुख्यमंत्री डॉ.यादव मुख्यमंत्री ने ग्राम बोरलाय में बने मैथ्स पार्क का किया उद्घाटन

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
गणित को खेल-खेल में रोचक और आसान बनाया जा सकता है :      मुख्यमंत्री  डॉ.यादव मुख्यमंत्री ने ग्राम बोरलाय में बने मैथ्स पार्क का किया उद्घाटन
भोपाल/छिंदवाड़ा, 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गणित केवल कठिन सवालों और बड़ी-बड़ी संख्याओं का विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा है। घड़ी में समय देखने से लेकर बाजार में सामान खरीदने तक हर जगह गणित का उपयोग होता है। यदि गणित को खेल, पहेलियों, रोचक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से सीखा जाए, तो यह विषय और भी आसान एवं मनोरंजक बन सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को बड़वानी जिले के ग्राम बोरलाय स्थित शासकीय एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निर्मित मैथ्स पार्क का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने मैथ्स पार्क में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडलों का अवलोकन किया और छात्राओं से मॉडलों के संबंध में जानकारी ली। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक मैथ्स पार्क में बनाए गए विभिन्न मॉडलों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में मुख्यमंत्री को बताया।

6.27 लाख रुपए की लागत से बना मैथ्स पार्क

उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बोरलाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों में गणित के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें खेल-खेल में गणित सीखने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6.27 लाख रुपए की लागत से मैथ्स पार्क का निर्माण किया गया है।

मैथ्स पार्क में बीजगणित, अंकगणित और त्रिकोणमिति से संबंधित कुल 19 मॉडल स्थापित किए गए हैं। इन मॉडलों के माध्यम से विद्यार्थियों को गणित के विभिन्न सिद्धांतों और अवधारणाओं को व्यावहारिक एवं रोचक तरीके से समझने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मैथ्स पार्क की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे विषय को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखते हुए उसे व्यावहारिक रूप से समझ सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default