चौरई में गूंजा ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा, भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
चौरई में गूंजा ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा, भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली भव्य तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा


छिंदवाड़ा। भाजपा किसान मोर्चा जिला छिंदवाड़ा के तत्वावधान में नगर चौरई में भव्य ‘जय जवान-जय किसान’ तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में क्षेत्र के किसानों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

यात्रा का मुख्य आकर्षण सैकड़ों ट्रैक्टरों की रैली रही। ट्रैक्टरों पर शान से तिरंगा लहराते हुए किसान नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘जय जवान-जय किसान’ के नारों से पूरा नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने कहा कि देश के अन्नदाता किसान और सीमा पर तैनात जवान राष्ट्र की महत्वपूर्ण ताकत हैं। तिरंगा यात्रा जवानों के शौर्य और किसानों के परिश्रम को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना है।

यात्रा में लखन वर्मा, दान सिंह ठाकुर, संदीप रघुवंशी, राजू पवार, रामसिंह पटेल, इंद्रपाल साहू, सत्यनारायण चोरिया, कामेंद्र ठाकुर, कृपाल लांबा, मदन राय, धर्म सिंह वर्मा, ऋषि पटेल, डॉ. विजेंद्र ठाकुर, दीपक किशोर तिवारी, बलवंत वर्मा, दिलीप वर्मा, अजय सूर्यवंशी, मुकेश पटेल, वैभव जैन, सतीश राय, गगन साहू, सुरेश गोदेवार सहित भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default