विधायक राजकुमार कर्राहे ने किया नवनिर्मित सभा मंच का लोकार्पण, स्कूली बच्चों के साथ किया विशेष भोज

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
विधायक राजकुमार कर्राहे ने किया नवनिर्मित सभा मंच का लोकार्पण, स्कूली बच्चों के साथ किया विशेष भोज

विधायक राजकुमार कर्राहे ने किया नवनिर्मित सभा मंच का लोकार्पण, स्कूली बच्चों के साथ किया विशेष भोज


किरनापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार, 15 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत आमगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोतरी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में लांजी-किरनापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार कर्राहे ने विधायक निधि से 3.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवनिर्मित सभा मंच का फीता काटकर लोकार्पण किया।

कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। नवनिर्मित सभा मंच के माध्यम से ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के बीच क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की गई। उपस्थित अतिथियों का मंच से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इसके बाद शासकीय प्राथमिक शाला कोतरी में विशेष भोज का आयोजन किया गया। विधायक राजकुमार कर्राहे एवं जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया और बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत किरनापुर अध्यक्ष कल्याण सिंह राणा, उपाध्यक्ष भुवन भाऊ रहांगडाले, जनपद सदस्य मुकेश सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य चेतना/अजय कुर्राहे, मीरा/राधेश्याम सिंघनधूपे, सांसद प्रतिनिधि चूमेश लिल्हारे, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार राणा, एसडीएम आदित्य नारायण तिवारी, तहसीलदार वर्षा झारिया, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ममता कुलस्ते, थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी, बीईओ गणेश प्रसाद सोनी, प्राचार्य अनीता तारण, सरपंच संतोष खरे, उपसरपंच डिलेन्द्र सिल्हारे, सचिव द्वारका चौधरी, रोजगार सहायक दशाराम मानेश्वर सहित पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default