Top News

तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, एक का पैर टूटा, दूसरा गंभीर घायल

तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, एक का पैर टूटा, दूसरा गंभीर घायल
इटावा/तामिया। तामिया थाना क्षेत्र के ग्राम इटावा के पास सोमवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि सोहन पिता सोनू परतेती (60 वर्ष), निवासी हेटीढाना खमरा, थाना जुन्नारदेव का पैर टूट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही तामिया पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची। 112 के पायलट मितेश मोंटू डेहरिया एवं महिला सैनिक हरिबाई धुर्वे ने घायलों को तत्काल घटनास्थल से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से तामिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर कर दिया।

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

और नया पुराने