मॉडल स्कूल खिरसाडोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मॉडल स्कूल खिरसाडोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
परासिया। पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता की दिशा में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत परासिया विधानसभा के उमरेठ मंडल अंतर्गत ग्राम खिरसाडोह स्थित मॉडल स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता रूपेंद्र डेहरिया ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर रूपेंद्र डेहरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पेड़ प्रकृति का आधार होने के साथ आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां और मातृभूमि के नाम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे, स्कूल प्राचार्य डी.के. चोरिया, ग्राम सरपंच पति शिवपन्द्रम, पूर्व सरपंच शैलेंद्र शुक्ला, उपसरपंच दिलीप ढोलानी, मंडल महामंत्री संदीप यादव, बूथ अध्यक्ष राजा रघुवंशी, दीपक विश्वकर्मा, सहायक सचिव नवीन डेहरिया, संजय नाग, विकास शिवहरे, पवन बुनकर, अंशुल मालवी, विशाल प्रजापति, बाला तेवर, चमन यादव, अंकित थापा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के माध्यम से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default