हरियाली महोत्सव के तहत नवांकुर सखियों को वितरित किए गए पौधे
छिंदवाड़ा, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में विकासखंड अमरवाड़ा के आदर्श ग्राम हिवरासानी में नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
हरियाली महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को पौधे वितरित किए गए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी गई। रैली के दौरान ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक सुश्री वंदना राकेसिया, परामर्शदाता एवं मेंटर श्री राजेश तिवारी, उग्रप्रभा नवांकुर संस्था के श्री नीलेश डेहरिया, आजीविका मिशन के विकासखंड समन्वयक श्री संतोष मांझी, श्री सहपाल परतेती सहित प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीमती त्रिवेणी बेलवंशी, श्रीमती संगीता चौधरी, श्रीमती हेमलता राजपूत, श्रीमती मधु मरकाम, श्रीमती लता बंजारा, श्रीमती प्रीति वर्मा, श्रीमती लछो चंद्रवंशी, श्रीमती प्रियंका चंद्रवंशी, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती सरिता राजपूत, श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर, श्रीमती कुंवर शाह इनवाती, श्री मनमोहन सूर्यवंशी एवं श्री चंदनदास वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान मेंटर श्री राजेश तिवारी ने सभी उपस्थितजनों को पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके बाद “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
