ग्राम पंचायत चौराडोंगरी में नवांकुर सखी हरियाली उत्सव के तहत पौधा वितरणहरियाली अमावस्या पर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ग्राम पंचायत चौराडोंगरी में नवांकुर सखी हरियाली उत्सव के तहत पौधा वितरण हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
छिंदवाड़ा, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन, विकासखंड समन्वयक श्रीमती ललिता कुसरे के नेतृत्व एवं नवांकुर संस्था श्री दादाजी जन जागृति एवं कल्याण समिति नागरी के अध्यक्ष श्री रघुवीर पंद्राम के मार्गदर्शन में विकासखंड तामिया के सेक्टर क्रमांक-05 नागरी अंतर्गत ग्राम पंचायत चौराडोंगरी में नवांकुर सखी हरियाली उत्सव के तहत पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य हरियाली अमावस्या के अवसर पर नवांकुर सखियों को पौधे वितरित कर उन्हें पौधारोपण, पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करना तथा पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से गांवों को हराभरा बनाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत भवन में दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस दौरान नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं “हर घर तिरंगा” अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने मानव जीवन में पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों एवं “स्वर्णिम मध्यप्रदेश” की अवधारणा की जानकारी भी दी गई। इसके बाद उपस्थित नवांकुर सखियों का तिलक कर पौधों का वितरण किया गया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।

नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री रघुवीर पंद्राम ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता श्री महेंद्र यादव ने किया।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया गया। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा तिरंगा यात्रा एवं रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में कार्यकर्ता, परामर्शदाता श्री महेंद्र यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष श्रीमती मोहनवती मर्सकोले, सचिव श्री नारेलाल धुर्वे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default