सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का किया सम्मान

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सांसद कार्यालय में सम्मान किया और उनका मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संघ के चुनाव रविवार को बैंक मुख्यालय में संपन्न हुए। चुनाव में जिलेभर से आए यूनियन सदस्यों ने मतदान किया। कुल 87 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए नीरज जैन को 54 मत, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र राउत को 33 मत प्राप्त हुए। इस तरह नीरज जैन ने 21 मतों से विजय हासिल कर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। नीरज जैन इससे पहले भी दो बार यूनियन अध्यक्ष रह चुके हैं।

चुनाव के दौरान संघ के अन्य पदाधिकारियों का भी निर्वाचन किया गया। इसमें राकेश चौकसे को सचिव, मंगेश यमदे एवं कैलाश साहू को उपाध्यक्ष, जिब्राइल खान को कोषाध्यक्ष तथा संतोष सनोडिया को सह सचिव बनाया गया।

सम्मान समारोह के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सांसद बंटी विवेक साहू से बैंक संगठन एवं कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने कर्मचारियों एवं अधिकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश कांत मालवी, प्रकाश वर्मा, विशाल शुक्ला, राकेश साहू, संजय चौरसिया, अलकेश चौबीतकर, संदीप उरकड़े, श्रीकांत जायसवाल, शिवम लश्करी, विकास गुप्ता, अनुज नामदेव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default