ट्रकों का ‘डाउन मारना’ बना हादसों की वजह, लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन मौन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, करीब डेढ़ घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ट्रकों का ‘डाउन मारना’ बना हादसों की वजह, लगातार दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन मौन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, करीब डेढ़ घंटे तक ट्रक के नीचे फंसा रहा

 | परासिया। छिंदा पुल स्थित पुराने घंटाघर के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से छिंदा निवासी राम गणेश माधुरे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वे करीब एक से डेढ़ घंटे तक ट्रक के नीचे फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद जेसीबी और बुलडोजर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। इसके बाद 112 वाहन की मदद से उपचार के लिए छिंदवाड़ा अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार शिवपुरी की ओर से बीजी साइडिंग, परासिया की ओर जा रहा ट्रक तेज गति से आ रहा था। इसी दौरान उसने बाइक सवार राम गणेश माधुरे को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और राम गणेश ट्रक के नीचे जा फंसे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाइक और घायल के ट्रक के नीचे फंसे होने के कारण उन्हें बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई। बाद में जेसीबी और बुलडोजर की सहायता से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।

ढलान वाले मार्गों पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार चिंता का विषय

स्थानीय लोगों के अनुसार शिवपुरी से बीजी साइडिंग परासिया तक कई स्थानों पर सड़क पर ढलान है। इन स्थानों पर भारी वाहनों द्वारा तेज गति से नीचे उतरने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पूर्व में भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भारी वाहनों की गति और आवाजाही पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की नियमित चेकिंग, दुर्घटना संभावित स्थानों पर पुलिस निगरानी बढ़ाने तथा ढलान वाले मार्गों पर गति नियंत्रण के प्रभावी इंतजाम किए जाने की मांग की है।

चेकिंग व्यवस्था को लेकर भी उठ रहे सवाल

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी सामने आई है कि चेकिंग के दौरान कथित रूप से प्रभावशाली लोगों के फोन आने पर कार्रवाई प्रभावित होती है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन चर्चाओं की निष्पक्ष जांच होने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चेकिंग व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की मांग की है।

हादसों पर रोक के लिए ठोस कदम जरूरी

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण, नियमित जांच और दुर्घटना संभावित स्थानों पर निगरानी के ठोस इंतजाम समय रहते किए जाने जरूरी हैं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default