जन शिक्षा केन्द्र कन्हरगांव के शिक्षको को दिया ए. आई. प्रशिक्षणए.आई.का उपयोग सीखा शिक्षकों ने

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 जन शिक्षा केन्द्र कन्हरगाँव के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र की 32 शालाओं के लगभग 50 शिक्षकों को ए.आई. एप के संबंध में जानकारी के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही शिक्षको को प्रशिक्षित किया गया। इसमें शिक्षकों के द्वारा ए.आई. का प्रशिक्षण प्राप्त का प्रमाण पत्र प्राप्त किया। प्रशिक्षण का आयोजन पिरामल फाऊंडेशन शुचि मिश्रा,जनशिक्षक वीरेंद्र शर्मा, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी धनराज चौहान की उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि विगत दिनों डाईट में हुये क्षमता बर्द्धन प्रशिक्षण के दौरान सभी शिक्षकों को आन लाईन अपडेट रखने के लिये प्रशिक्षण देने के निर्देश प्राप्त हुये थे इसी संदर्भ में जन शिक्षा केंद्र के शिक्षकों को ऑनलाइन अपडेट करने एवं कक्षा में पाठ योजना बनाने, डेली डायरी बनाने, सहित टीएलएम एवं अन्य पाठ सहगामी क्रियो के संबंध में ए.आई. का उपयोग करने के लिए लोक शिक्षण संचनालय भोपाल के द्वारा निशुल्क आईडी उपलब्ध कराई गई है।इसके द्वारा शिक्षक ए.आई. के माध्यम से बच्चों को शिक्षण का कार्य करेंगे। इस संबंध में जन शिक्षा केंद्र के लगभग 50 शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया साथ ही उन्हें कोर्स  करके प्रमाण पत्र डाउनलोड कराए गए। आने वाले दिनों में शिक्षकों के द्वारा ए.आई का उपयोग करके बच्चों को शिक्षण कार्य का कराया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default