वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में निकाली मशाल यात्रा ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रभावना का प्रतीक, इसका अपमान करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का अपमान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
वंदे मातरम् के कथित अपमान पर भड़की भाजपा, जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में निकाली मशाल यात्रा ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रभावना का प्रतीक, इसका अपमान करोड़ों देशवासियों की भावनाओं का अपमान 

छिंदवाड़ा। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इसके कथित अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में विशाल मशाल यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए और राष्ट्रगीत के सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मशाल यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने हाथों में जलती मशालें लेकर ‘वंदे मातरम् का ये अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसका अपमान केवल एक राष्ट्रगीत का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों देशवासियों की भावनाओं और राष्ट्र की अस्मिता से जुड़ा विषय है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान ‘वंदे मातरम्’ ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह राष्ट्रगीत मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग, संघर्ष और समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है। इसलिए प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल को इसके प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए।

यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के प्रति कथित रूप से किए गए अपमानजनक व्यवहार से राष्ट्रभक्त नागरिकों में आक्रोश है। कांग्रेस को देशवासियों की भावनाओं को समझते हुए आत्ममंथन करना चाहिए और अपने कृत्य के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की गौरवशाली परंपराओं की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र और राष्ट्रभावना से जुड़े प्रतीकों के सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा।

मशाल यात्रा में विधायक राजा कमलेश शाह, जिला महामंत्री विजय पांडे, कमलेश उईके, कार्यालय मंत्री भारत घई, नीरज बंटी पटेल, शैलेन्द्र पटेल, लखन वर्मा, ज्योति डेहरिया, अनिल गुप्ता, धर्मेन्द्र मिगलानी, विजेन्द्र चौहान, ललिता वर्मा, दिनेश यादव, संदीप रघुवंशी, नितिन मोहन डेहरिया, अनुज पाटकर, डॉ. कृष्णा हरजानी, दीपक कोल्हे, नवीन बारस्कर, अंकुर शुक्ला, लीला बजोलिया, सौरभ ठाकुर, अभिलाष गोहर, अर्पण मैद, राकेश माइकल पहाड़े, बबलू विश्वकर्मा, मनोज सक्सेना, जगेन्द्र अल्डक, सुरेश उइके, अमित माहोरे, राजेश मोखलगाय, धनराज भावरकर, आलोक साहू, जितेन्द्र शाह, मोरेश्वर हिवसे, ओम चौरसिया, कृपाशंकर सूर्यवंशी, अलकेश साव, अरुण चंदेल, बल्लू नागी, पवन बंजारा, कांता ठाकुर, प्रीति बिसेन, आरती खंडेलवाल, अमिता बरहैया, नीलू क्षेत्रीय, मीना दुबे, राहुल बादशाह, नीलम लिल्हारे, आराधना पवार, शिवा सरसवार, राज गोहर, अतुल सराठे, रूपेश कैथवास, पीयूष बत्रा, प्रशांत भावरकर, राकेश अग्रवाल, तरुण सोनी, कमल वाजपेयी, ब्रज नागवंशी, अभिषेक परतेती, धर्मेन्द्र वंशकार, हिमाचल ठाकुर, कुणाल शर्मा, सक्षम सरसवार, कुबेर सूर्यवंशी, निन्ना शुक्ला, यमन साहू, अंकित जैन, इन्द्रजीत पटेल, आशीष बरहैया, आशीष पाल, विक्की साहू, लवकेश यादव, अजीत सूर्यवंशी, आदर्श सक्सेना, अजहर खान, जफर खान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default