छिंदवाड़ा, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विकासखंड हर्रई के ग्राम बुढ़ैना चट्टी में नवांकुर सखी हरियाली यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नवांकुर संस्था ग्राम विकास एवं जनकल्याण समिति पटनिया, सेक्टर क्रमांक-05 सुरलाखापा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बुढ़ैना चट्टी के सहयोग से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा की उपस्थिति रही। नवांकुर संस्था ग्राम विकास एवं जनकल्याण समिति पटनिया के अध्यक्ष श्री अनिल डेहरिया ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पौधों की पूजा-अर्चना से किया गया। इसके बाद नवांकुर सखियों को पौधों का वितरण किया गया। विकासखंड समन्वयक श्री आशीष नेमा ने नवांकुर सखी हरियाली यात्रा के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी देते हुए महिलाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन ने नवांकुर सखियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने पौधारोपण से होने वाले लाभों के साथ पर्यावरण एवं जल संरक्षण, नशा मुक्ति तथा सर्पदंश से बचाव के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्राम की नवांकुर सखियां, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यगण सहित परामर्शदाता श्री प्रकाश परतेती, नवांकुर संस्था के श्री सीताराम डेहरिया, श्री कृपाल शाह उईके एवं श्री शिवकुमार उईके तथा प्रदीपन संस्था के श्री मनोज उईके, श्री मनोज इनवाती एवं श्रीमती रेखा का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधारोपण को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया गया।
