गांवों के विकास के लिए भाजपा सरकार कृत संकल्पित : बंटी विवेक साहू
नांदनवाड़ी मंडल के ग्राम नरसला में 10वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल हुए सांसद
360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर वितरित की गईं निःशुल्क दवाएं, लिंगा में आज होगा 11वें शिविर का शुभारंभ
छिन्दवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा गरीब कल्याण एवं जनकल्याण के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर लगातार कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार की सुविधा दिलाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विकास के लिए भी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा जिले के नांदनवाड़ी मंडल के ग्राम नरसला में सेवा संकल्प अभियान एवं 100 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला के अंतर्गत आयोजित 10वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ अवसर पर कही।
सांसद ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध कराई गई है तथा छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में 88 से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है, जिनका कार्य प्रारंभ हो चुका है।
360 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
ग्राम नरसला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 360 मरीजों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। चिकित्सकों द्वारा मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया गया तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना रहा।
लिंगा में 11वें स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ आज
स्वास्थ्य शिविर श्रृंखला के तहत सांसद बंटी विवेक साहू 27 सितंबर को लिंगा स्थित ग्राम पंचायत भवन के पास आयोजित 11वें निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कृष्णा सरेयाम, भाजपा वरिष्ठ नेता सीताराम कोरडे, उज्ज्वल सिंह चौहान, रिजवान कुरैशी, विशवेन्द्र बैस, रोकब बफना, मदन साहू, टीकाराम कोराची, संभाजी कडवे, झनक बुवाई, शेषराव गीयते, महेश साहू, ललिता कुमरे, बलिराम उईके, सुनील बयले, खेमराज तितरे, प्रकाश लालाजी, लेखराम आमरे, कमल नागके, देवराव कुमरे, गोविन्द मरमणीत, फुलनसिंह खनवे, श्री शर्मा, भोजराज डोगरे, विशाल वरठे, विशाल अहके, अर्जुन बारंगे, गंगाधर कड़वे, गणेश हुनकर, सुखीराम वरवड़े, लखन डोंगरे, अल्का ईवका, विनय प्रकाश ठाकुर, दीपेन्द्र सप्याने, छोटेलाल साहू सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रशासन की ओर से एडीएम ज्योति ठाकुर, तहसीलदार तीरथलाल ईश्याची तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी ऊषा पन्द्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें