सेवा संकल्प यात्रा का भाजपा पातालेश्वर मंडल ने किया भव्य स्वागत
वड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यात्रा में शामिल युवाओं ने रेलवे स्टेशन का किया अवलोकन, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके 25 वर्षों के सेवाकाल को सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के रूप में समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत गुजरात के वड़नगर से वाराणसी तथा वाराणसी से वड़नगर तक निकाली जा रही ‘सेवा संकल्प यात्रा’ का छिंदवाड़ा में भाजपा नगर पातालेश्वर मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्थानीय छिंदवाड़ा मॉडल रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर भाजपा नगर पातालेश्वर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के नेतृत्व में मंडल कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल युवा साथियों का स्वागत किया। इस दौरान मोटरसाइकिल यात्रा में शामिल युवाओं ने ‘अमृत तीर्थ दर्शन’ के अंतर्गत छिंदवाड़ा मॉडल रेलवे स्टेशन का भ्रमण कर यहां किए गए विकास कार्यों एवं यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया।
मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने यात्रा में शामिल युवाओं को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन के विकास एवं इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद रेलवे क्षेत्र में किए गए विभिन्न विकास कार्यों के चलते छिंदवाड़ा में रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने स्टेशन पर स्वच्छता, यात्री सुविधाओं तथा विकसित किए गए अन्य व्यवस्थागत कार्यों की जानकारी भी दी।
स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
रेलवे स्टेशन के भ्रमण के बाद मोटरसाइकिल यात्रा स्थानीय विवेकानंद उद्यान पहुंची। यहां यात्रा में शामिल युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
यात्रा में सूरत सहित विभिन्न स्थानों के युवा मोटरसाइकिल से शामिल हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न जिलों एवं शहरों में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया जा रहा है।
10 राज्यों से होकर गुजर रही यात्रा
‘सेवा संकल्प यात्रा’ गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, बिहार और दिल्ली सहित 10 राज्यों से होकर गुजर रही है। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में यात्रा के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।
स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला के साथ ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नीरज भारद्वाज, धर्मेंद्र वंशकार, जीत सिंह रघुवंशी, कुंदन मिगलानी, हरनाम सिंह भट्टी, मनोज साहू, समीर दुबे, अमीन अंसारी, नितेश गुप्ता, सनी मालवीय, राजेंद्र जैन सहित बड़ी संख्या में मंडल कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें