Top News

सेवा संकल्प अभियान-2026 : जिले की चिन्हित आंगनबाड़ियों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजितबच्चों एवं हितग्राहियों से किया संवाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बालिकाओं का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान-2026 : जिले की चिन्हित आंगनबाड़ियों में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित

बच्चों एवं हितग्राहियों से किया संवाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और बालिकाओं का सम्मान

छिन्दवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ के प्रथम दिवस जिले की सभी चिन्हित आंगनबाड़ियों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम लहगडुआ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित हुआ, जबकि दूसरा कार्यक्रम परतला के बर्रा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आयोजित किया गया।

परतला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सांसद विवेक ‘बंटी’ साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष ललिता वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांता ठाकुर, महिला नेत्रियां एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेश कुमार शिवहरे मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान छोटे बालक-बालिकाओं का सम्मान किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं के लाभ की जानकारी ली गई। बच्चों एवं उपस्थित लोगों को मिठाई और फलाहार वितरित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र के बेहतर संचालन में योगदान के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

लहगडुआ में जिला स्तरीय कार्यक्रम

लहगडुआ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में शेषराव यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश दुबे, विजय पांडे, महिला नेत्रियां एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। यहां भी हितग्राहियों एवं अधिकारियों से संवाद, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, बच्चों एवं उपस्थित लोगों को मिठाई-फल वितरण तथा पौधारोपण किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत जिले की प्रत्येक चिन्हित आंगनबाड़ी में कम से कम तीन दिवस तक विभिन्न गतिविधियों एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने