छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल के निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री हरेंद्र नारायन ने जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्ध) के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त किए हैं।
मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 की धारा 20 एवं धारा 21(1) के तहत जारी आदेश के अनुसार नियुक्त अधिकारी निर्वाचन संबंधी विभिन्न कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में संपन्न कराएंगे। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अपने संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के पर्यवेक्षण, निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करेंगे तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को भी आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद पंचायतवार नियुक्तियां इस प्रकार हैं—
- परासिया: तहसीलदार श्रीमती योगिता बाजपेयी — रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार श्री राम सूर्यवंशी — सहायक रिटर्निंग ऑफिसर।
- तामिया: तहसीलदार श्री संजय मसराम — रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार श्री आशुतोष रामटेके — सहायक रिटर्निंग ऑफिसर।
- अमरवाड़ा: तहसीलदार श्रीमती सृष्टि डेहरिया — रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार श्री मोहित बोरकर — सहायक रिटर्निंग ऑफिसर।
- हर्रई: तहसीलदार श्री इंद्रसेन तुमराली — रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार श्री पुष्पेन्द्र पांडे — सहायक रिटर्निंग ऑफिसर।
- बिछुआ: तहसीलदार श्रीमती मोनिका विश्वकर्मा — रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार श्री चरणसिंह धुर्वे — सहायक रिटर्निंग ऑफिसर।
- जुन्नारदेव: तहसीलदार श्रीमती ज्योति ठोके — रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार श्री धनराज पवार — सहायक रिटर्निंग ऑफिसर।
- चौरई: तहसीलदार श्री आकाश डहारे — रिटर्निंग ऑफिसर एवं नायब तहसीलदार चांद श्री विक्रांत भूरिया — सहायक रिटर्निंग ऑफिसर।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
