जिले में अब तक 700.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज24 घंटे में 4.1 मिमी बारिश, जुन्नारदेव में सर्वाधिक 11.8 मिमी वर्षा

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जिले में अब तक 700.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज

24 घंटे में 4.1 मिमी बारिश, जुन्नारदेव में सर्वाधिक 11.8 मिमी वर्षा

छिंदवाड़ा, 5 सितंबर। जिले में इस वर्ष मानसून के दौरान अब तक 700.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 1059 मिमी है। जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि तक जिले में 878 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

अधीक्षक भू-अभिलेख के अनुसार 5 सितंबर को सुबह 8 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान जिले में 4.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान जुन्नारदेव तहसील में सर्वाधिक 11.8 मिमी बारिश दर्ज हुई।

तहसीलवार वर्षा

पिछले 24 घंटों में छिंदवाड़ा में 1.6, मोहखेड़ में 1.5, तामिया में 6, अमरवाड़ा में 2.4, हर्रई में 7.8, बिछुआ में 6.4, परासिया में 2, जुन्नारदेव में 11.8, चांद में 2.2 तथा उमरेठ में 4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

एक जून से 5 सितंबर तक तहसीलवार दर्ज वर्षा में छिंदवाड़ा में 406.8, मोहखेड़ में 493.8, तामिया में 872.2, अमरवाड़ा में 662.6, चौरई में 709.6, हर्रई में 1015.8, बिछुआ में 574.9, परासिया में 504.2, जुन्नारदेव में 726.2, चांद में 746.7 तथा उमरेठ में 868.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default