ई-अटेंडेंस समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी24 अगस्त को सामूहिक अवकाश, मांगें पूरी नहीं होने पर 25 अगस्त से हड़ताल का ऐलान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ई-अटेंडेंस समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर कृषि विस्तार अधिकारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

24 अगस्त को सामूहिक अवकाश, मांगें पूरी नहीं होने पर 25 अगस्त से हड़ताल का ऐलान

सच की आंखें न्यूज़ | छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने अपनी लंबित चार सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर शासन के समक्ष आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। संघ के अनुसार, प्रदेशभर के कृषि विस्तार अधिकारी 24 अगस्त 2026 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बावजूद यदि शासन स्तर पर मांगों के संबंध में सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

संघ का कहना है कि कृषि विस्तार अधिकारियों की विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से शासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है। मांगों के समर्थन में ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, ज्ञापन, कलमबंद कार्य बहिष्कार, धरना-प्रदर्शन सहित आंदोलन के कई चरण पूरे किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित समाधान नहीं हो सका है।

भोपाल में हुआ प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन

संघ के अनुसार, 21 अगस्त को भोपाल के अंबेडकर पार्क में प्रदेश स्तरीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से कृषि विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया। आंदोलन को मध्यप्रदेश कृषि अधिकारी संघ, सहायक संचालक कृषि संघ तथा मध्यप्रदेश कृषि विकास अधिकारी संघ द्वारा भी समर्थन दिए जाने की जानकारी संघ ने दी है।

ये हैं चार प्रमुख मांगें

कृषि विस्तार अधिकारी संघ ने शासन के समक्ष मुख्य रूप से चार मांगें रखी हैं—

1. eHRMS प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त की जाए।
2. कृषि विस्तार अधिकारियों को ₹2800 ग्रेड-पे का लाभ दिया जाए।
3. अतिरिक्त केंद्र भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹5000 प्रतिमाह किया जाए।
4. पटवारियों के समान ₹4000 एग्री स्टेक भत्ता प्रदान किया जाए।

संघ ने शासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। संघ का कहना है कि यदि निर्धारित समय में मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो प्रदेश के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी 25 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default