लगातार 36वें शनिवार लगा जैविक हाट, पहली बार पहुंचा प्राकृतिक बेबी कॉर्नबढ़ती मांग को देखते हुए अब शनिवार के साथ रविवार को भी लगेगा जैविक हाट

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
लगातार 36वें शनिवार लगा जैविक हाट, पहली बार पहुंचा प्राकृतिक बेबी कॉर्न
बढ़ती मांग को देखते हुए अब शनिवार के साथ रविवार को भी लगेगा जैविक हाट

छिंदवाड़ा, 5 सितंबर। गुरैया सब्जी मंडी में लगातार 36वें शनिवार जैविक हाट का आयोजन किया गया। इस बार हाट में जिले में प्राकृतिक तरीके से उत्पादित बेबी कॉर्न पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया, जिसे शहरवासियों ने पसंद किया।

सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. विजय पराड़कर एवं डॉ. एस.डी. सावरकर ने बेबी कॉर्न की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि इसमें फाइबर सहित कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके उत्पादन से किसानों को नया बाजार मिल सकता है और आय के अतिरिक्त अवसर भी तैयार हो सकते हैं।

जाने-माने मक्का विशेषज्ञ डॉ. विजय पराड़कर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेबी कॉर्न की अच्छी मांग है। छिंदवाड़ा जिले में इसके उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। किसानों द्वारा इसका उत्पादन बढ़ाकर बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जा सकता है।

अब शनिवार और रविवार दोनों दिन लगेगा जैविक हाट

जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए किसानों ने अब शनिवार के साथ रविवार को भी जैविक हाट लगाने का निर्णय लिया है। हाट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इससे किसानों को अपनी प्राकृतिक एवं जैविक उपज बेचने के लिए अतिरिक्त अवसर मिलेगा, वहीं शहरवासियों को भी ताजा जैविक उत्पाद खरीदने की सुविधा मिलेगी।
अधिकारी एवं किसान रहे मौजूद

जैविक हाट में पशुपालन विभाग के उप संचालक मॉरिस नाथ, उप संचालक डॉ. एच.जी.एस. पक्षवार, परियोजना संचालक आत्मा धीरज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी नीलकंठ पटवारी, सहायक संचालक दीपक चौरसिया एवं सी.एम. अवस्थी, मंडी निरीक्षक विकास जैन, ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर सुश्री प्रिया काराड़े सहित कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, कृषक एवं समाजसेवी जगदीश पवार तथा जिले के जैविक एवं प्राकृतिक किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default