वार्ड क्रमांक 8 में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने मनाया शिक्षक दिवसशिक्षिकाओं का सम्मान, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सामग्री वितरित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
वार्ड क्रमांक 8 में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने मनाया शिक्षक दिवस
शिक्षिकाओं का सम्मान, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सामग्री वितरित

छिंदवाड़ा। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 8, पातालेश्वर वार्ड में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्रीमती संतोषी गजभिये ने की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि बबलू पांडे एवं साधना जंघेला द्वारा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को वजन मशीन तथा बच्चों को कंपास वितरित किए गए। सामग्री प्राप्त होने पर महिलाओं एवं बच्चों ने खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 19 की कार्यकर्ता श्रीमती मार्गरेट इमेरिन सिंह, श्रीमती प्रीति यादव, श्रीमती वर्षा बोरकर तथा वार्ड क्रमांक 20 से पदमा हाबिल, कमला सोलंकी एवं सहायिका सुरेखा सदापुरे सहित अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default