*सच की आंखे छिंदवाड़ा:-* पीजी कॉलेज में मंगलवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का घेराव करने पहुंचे थे पुलिस ने पहले ही बेरी गेट लगाकर रोकने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने और बेरी गेट तोड़कर कॉलेज पहुंच और सामने एबीपी छात्र आमने-सामने हो गए एक दूसरे तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई इसी बीच पुलिस ने दोनों को ही समझने का प्रयास किया लेकिन समझने में ही पाए और पुलिस से उलझते रहे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता बेरी गेट तोड़कर कॉलेज परिसर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा लेकिन पुलिस ने वेरी गेट लगाकर रुको लेकिन इसके बाद भी एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र आमने-सामने आ गए, जिससे कॉलेज परिसर में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं व छात्रों को अलग-अलग हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर नोकझोंक हुई बताया जा रहा है कि धक्का-मुक्की के दौरान दो महिला पुलिसकर्मियों सहित कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई है प्रदर्शन के दौरान छात्राओं की मौजूदगी में भी काफी देर तक विवाद और हंगामा चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी पूरे घटनाक्रम के दौरान मूकदर्शक बने रहे पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं और छात्रों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा
पीजी कॉलेज में एनएसयूआई एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा,पुलिस से झड़प... दो महिला पुलिसकर्मी सहित पुलिस के अधिकारियों को हल्की चोट... दोनों ही छात्र नेता पुलिस से करते रहे नोक झोक... पुलिस के हंसते मामला शांत हुआ नहीं तो आमने-सामने हो सकते थे कार्यकर्ता
By -
सितंबर 02, 2026
0
Tags:
