सेवा, संगठन और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया भगवान बलराम जन्मोत्सवकिसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक में चार जिलों के पदाधिकारी हुए शामिल, किसानों के साथ हुआ सहभोज और वृक्षारोपण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
सेवा, संगठन और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया भगवान बलराम जन्मोत्सव
किसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक में चार जिलों के पदाधिकारी हुए शामिल, किसानों के साथ हुआ सहभोज और वृक्षारोपण

छिंदवाड़ा। भगवान बलराम जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा सेवा, संगठन, किसान सम्मान, गौ-संरक्षण और प्रकृति संरक्षण के संकल्प के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के तहत जिला भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा की संभाग स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों के किसान मोर्चा पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, किसान हित से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा किसानों के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक के पश्चात छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जमुनिया में किसानों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया। इस दौरान किसान साथियों से आत्मीय संवाद कर कृषि, किसान हित और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वराहिरा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत प्रकृति पूजन, गौ पूजन एवं वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री मनोज लदवे, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी राजेश पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, क्षेत्रीय विधायक राजा कमलेश शाह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र रघुवंशी, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप रघुवंशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, सिवनी किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप राय, बालाघाट किसान मोर्चा अध्यक्ष यशवंत लिलहारें, पांढुर्णा किसान मोर्चा अध्यक्ष विलास खिलबढ़कर, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना, किसान मोर्चा महामंत्री सत्यनारायण साहू एवं इंद्रपाल साहू सहित भाजपा एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रामसिंह पटेल, कामेंद्र ठाकुर, मुकेश यादव, परसादी पटेल, संतोष वर्मा, मुकेश पटेल, अजय सूर्यवंशी, मंडल अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी एवं सचिन ‘गोल्डी’ नेमा, जिला मंत्री शैलेन्द्र पटेल एवं दीपक नेमा, वैभव जैन, सतीश राय, अजीत सूर्यवंशी तथा भाजपा युवा नेता सौरभ भार्गव सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा कार्यकर्ता एवं किसान साथी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default