Top News

शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस


शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

एनसीसी कैडेट्स ने ली राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ

सच की आंखें न्यूज़ | छिंदवाड़ा।

शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा शपथ एवं व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 24 एमपी एनसीसी बटालियन छिंदवाड़ा के कमांडिंग ऑफिसर पी.के. वेलू के निर्देशन तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव एवं आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. अजीत डेहरिया के मार्गदर्शन में किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय एकता के महत्व पर अपने विचार रखे। राजनीति विभाग के डॉ. दिनेश वर्मा (पिंटू) ने भारत की राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों से अवगत कराया। वहीं डॉ. मदन ठाकरे ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी।

व्याख्यान से प्रेरित होकर एनसीसी कैडेट्स ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने तथा राष्ट्रीय एकता के मूल्यों का पालन करने की शपथ ली।

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स दीपक पंद्राम, गोरी टांडेकर, दीपाली पलखनिया, रूपाली, ब्रजेश, आनंद, आकांक्षा साहू एवं छाया सहित अन्य कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. रामप्रकाश डेहरिया, दुजारी बोसम, राज देशमुख एवं कुमारी प्रियंका डुडवे का विशेष सहयोग रहा। साथ ही महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता भी रही।

Post a Comment

और नया पुराने