मुख्यमंत्री श्री चौहान महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों की सौंपेंगे चाबी

वाहन रैली को दिखायेंगे हरी झण्डी और “ मैं हूँ अभिमन्यु” पोस्टर पुस्तिका का करेंगे विमोचन महिला पुलिस सशक्तिकरण का 28 जुलाई को नया अध्याय होगा शुरू : गृह मंत्री डॉ. मिश्रा

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में महिला पुलिस सशक्तिकरण की दिशा में नये अध्याय की शुरूआत करने जा रहे हैं। महिला संबंधी अपराधों के प्रभावी नियंत्रण के लिये महिला पुलिस को 250 दोपहिया वाहनों की चाबियाँ 28 जुलाई शुक्रवार को प्रात: 10.45 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में सौंपी जायेंगी। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से निरंतर सशक्त किया जा रहा है। दोपहिया वाहनों की महिला पुलिस को सौगात महिला अपराधों पर नियंत्रण में कारगर सिद्ध होगी। पीड़िताओं को शीघ्र न्याय दिलाने के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान की मंशा अनुरूप पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।

      मुख्यमंत्री श्री चौहान शुक्रवार सुबह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रदेश के विभिन्न थानों में संचालित की जा रही 950 ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को सशक्त बनाने के लिये दोपहिया वाहनों की चाबियाँ सौंपेंगे। इसके बाद स्टेडियम के मुख्य द्वार से ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क को आवंटित 250 दोपहिया वाहनों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करेंगे। वाहन रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस स्टेडियम आयेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत बालकों एवं पुरुषों को महिला संबंधी अपराधों एवं लैंगिक समानता के प्रति जागरूक करने के लिये चलाये जा रहे विशेष जागरूकता अभियान "मैं हूँ अभिमन्यु'' पर तैयार पोस्टर पुस्तिका का विमोचन भी करेंगे। ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क की 250 वाहनों की रैली मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर विजय द्वारकंट्रोल रूम चौराहाराजभवन तिराहा से रोशनपुराटीटी नगरप्लेटिनम प्लाजाअटल पथजवाहर चौकरंगमहल चौराहारोशनपुरा चौराहाराजभवन तिराहापुलिस कंट्रोल रूम से होती हुई पुलिस पेट्रोल पंप के सामने स्थित विजय द्वार लाल परेड ग्राउंड के गेट से प्रवेश कर मोतीलाल नेहरू स्टेडियम समाप्त होगी।

महिला सुरक्षा शाखा द्वारा चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान-मैं हूँ अभिमन्यु” की थीम आओ लड़कों को सिखाएँ” हैं। इसके द्वारा बालकों/पुरुषों को लैंगिक समानता एवं संस्कारों का ज्ञान देने के साथ ही महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की पहल की गई है। अभियान का दूसरा चरण अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में चलेगा। द्वितीय चरण में स्कूलकॉलेजसार्वजनिक स्थानों पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएँप्रश्नावलीनुक्कड़ नाटकलघु फिल्म प्रदर्शनमैराथन दौड़ जैसे कार्यक्रम किये जायेंगे। जून माह में प्रारंभ किये गये इस अभियान के पहले चरण में प्रदेश में 300 से अधिक कार्यक्रम किए गएजिसमें एक लाख से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ