मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन जनपद जुन्नारदेव द्वारा जनपद सभाकक्ष जुन्नारदेव में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन जनपद जुन्नारदेव द्वारा जनपद सभाकक्ष जुन्नारदेव में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया
गया जिसमें  मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 3 अगस्त को लाल परेड मैदान भोपाल मैं ग्राम पंचायत सचिवों की लंबे समय से चली आ रही 7वां वेतनमान,विभाग में संविलियन सहित विभिन्न मांगों का निराकरण हेतु सम्मेलन का आयोजन किया गया है ।। सचिव साथियों द्वारा मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान  को सम्मेलन बुलाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।।उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक सचिवों की उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने हेतु बैठक में रणनीति बनाई गई।। बैठक में सचिव संघ के अध्यक्ष संजीव सूर्यवंशी पुष्पकुमार विश्वकर्मा जमना सिंगोटिया अरविंद साहू पंधरी कापसे दयाल बटके गुलाब ठाकुर विजय अरसे खुशबू नामदेव प्रीति साहू सविता ठाकुर रंजना देशमुख सुखनंदन बट्टी धनराज यदुवंशी आदि बड़ी संख्या में सचिव उपस्थित रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ